हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान Ransom: व्हाट...

    Ransom: व्हाट्सएप कॉल कर मांगी दो करोड़ की फिरौती

    Mahendragarh News

    ग्राम पंचायत प्रशासक को मिली धमकी, पुलिस जुटी जांच में

    Ransom: हनुमानगढ़। संगरिया तहसील की ग्राम पंचायत मालारामपुरा के प्रशासक प्रतिनिधि से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती नहीं देने पर परिवार समेत गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। यह मांग व्हाट्सएप ऑडियो कॉल के माध्यम से की गई। इस संबंध में संगरिया पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Sirsa News

    पुलिस के अनुसार गांव मालारामपुरा के वार्ड नम्बर दो निवासी सहदेव (47) पुत्र अमीलाल बिश्नोई ने लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि 6 फरवरी को सुबह करीब 9.27 बजे उसके व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति ने +1(209)3272958 नम्बर से ऑडियो कॉल की। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके और उसके पूरे परिवार की लोकेशन उसके पास मौजूद है। वह उनके आने-जाने और रहने की जानकारी रखता है। यदि वह अपनी और परिवार की सुरक्षा चाहता है तो दो करोड़ रुपए दे, अन्यथा परिणाम बेहद गंभीर होंगे।

    पीड़ित ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआई राजेन्द्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल अंतरराष्ट्रीय नम्बर से की गई प्रतीत हो रही है। साइबर तकनीकी माध्यम से कॉल की लोकेशन और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। Sirsa News