हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश कोरोना वायरस:...

    कोरोना वायरस: जर्मनी से लौटे युवक के लिए सैम्पल

    Coronavirus

    अब तक 84 लोगों की हुई जांच | Sample for Coronavirus

    फरीदाबाद (राजेन्द्र दहिया/सच कहूँ)। कोरोना वायरस को लेकर विदेशों से यात्रा करके लौट रहे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है। यही कारण है कि विभाग यात्रा से लौटने वाले व्यक्तियों को जांच के लिए सिविल अस्पताल ला रहे हैं, जहां उनके सैम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-28 में रहने वाले 31 वर्षीय निखिल अरोड़ा जर्मनी की यात्रा करके फरीदाबाद लौटे हैं, जिन्हें रविवार को जांच के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उनके जरुरी टेस्ट किए गए और उन्हें एहतियात के तौर पर डाक्टरों ने कुछ दवाईयां भी लिखकर दी और मास्क व सेनेटाईजर का प्रयोग करने की हिदायतें दी।

    इससे पूर्व शनिवार को दुबई से लौटे फरीदाबाद निवासी विजयभान की भी सिविल अस्पताल में जांच की गई थी और उनका भी टेस्ट किया गया था। अब तक विदेशों से लौटे करीब 84 लोगों की जांच की जा चुकी है। परंतु गनीमत यह है कि एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। गौरतलब है कि हरियाणा, दिल्ली, यूपी सहित देश के कई प्रदेशों ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है, जिसके चलते जहां केवल कई जिलों के स्कूलों, कॉलेजों व यूनिविर्सटी को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं लोगों को मास्क पहनने व सेनेटाईजर का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।