हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    करनाल में ‘गुरु’ पूर्णिमा पर दिखा अटूट श्रद्धा व मानवता का नजारा

    करनाल (सच कहूँ/विजय शर्मा)। जिला करनाल में ‘गुरु’ पूर्णिमा के पर्व पर अटूट श्रद्धा व मानवता का अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र करनाल में समस्त साध संगत व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने इस पावन पर्व को अपने मुर्शिद पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को समर्पित करते हुए उत्साह व श्रद्धापूर्वक इंसानियत व मानवता भलाई के कार्य कर मनाया। आप को बताते कि सर्वप्रथम करनाल ब्लॉक की साध-संगत ने प्रभु भक्ति यानी नाम का सुमिरन कर और अरदास बोलकर पूज्य गुरु जी को गुरु पूर्णिमा पर्व की बधाई दी और इंसानियत व रूहानियत के मार्ग पर दृढ़ता से चलने का संकल्प लिया। Karnal News

    Guru Purnima : पूरे सरसा में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु भक्ति और मानवता भलाई कार्यों में रंगी साध-सं…

    इस मौके पर पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए गए 163 मानवता भलाई कार्यों के तहत जरुरतमंद 15 बच्चों को शिक्षा से संबंधित किताबे और स्टेशनरी वितरित की गई। ताकि इन बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की कोई बांधा न सके। वहीं मानवता भलाई के कार्य के दौरान इन मासूम बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आई। ब्लॉक के जिम्मेवारों व प्रेमी सेवक ने जानकारी देते हुए बताया कि उमस भरी गर्मी को देखते हुए करनाल के कैथल रोड पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर विंग द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। इस सेवा कार्यों में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चों में ने भी श्रमदान किया। Karnal News

    इन सेवादारों ने हजारों लोगों को पानी पिलाकर उनकी दुलाएं लेने का कार्य किया। वहीं करनाल ब्लॉक के सेवादारों के इस कार्यों की राहगीरों व गणमान्यजों ने भी भरपूर प्रशंसा की। आपको बता दे ंकि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा पूरे विश्व में समाज व देश की भलाई को लेकर 163 मानवता भलाई के कार्य शुरू किये गए हैं। पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा का ही कमाल है कि आज दुनिया के कोने में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु इंसानियत का डंका बजा रहे हैं। Karnal News

    Maharashtra : महाराष्ट्र ने ऐसे मनाई गुरु पूर्णिमा, जिसका हर कोई हो गया कायल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here