हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    BMC Election News: बीएमसी चुनाव को लेकर शिवसेना की वरिष्ठ नेता ने किया ये बड़ा दावा!

    BMC Election News
    Shaina NC

    BMC Election 2026: मुंबई। शिवसेना की वरिष्ठ नेता शाइना एनसी ने भरोसा जताया है कि आगामी बीएमसी चुनाव में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और नगर निगम की कमान भी इसी गठबंधन के हाथों में रहेगी। उन्होंने कहा कि अगला महापौर भी महायुति से ही चुना जाएगा। BMC Election News

    मुंबई में बातचीत के दौरान शाइना एनसी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 128 वार्डों में, जबकि शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। शेष लगभग 20 सीटों को लेकर गठबंधन सहयोगियों के बीच विचार-विमर्श जारी है, जिसे शीघ्र ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गठबंधन मुंबई के विकास को नई दिशा देगा और महापौर मराठी समाज से होगा।

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शाइना एनसी ने कहा कि यह कांग्रेस के भीतर की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आत्मचिंतन की कमी साफ दिखाई दे रही है और यह स्थिति उस पार्टी की आंतरिक कमजोरियों को उजागर करती है। उनका मानना है कि दिग्विजय सिंह ने केवल अपनी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सामूहिक भावना को सामने रखा है। BMC Election News

    ”किसी भी नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है”

    उन्होंने आगे कहा कि किसी भी नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। यह बयान देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की गिरती स्थिति की ओर संकेत करता है। आने वाले समय में कांग्रेस के लिए विपक्ष की भूमिका निभाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

    उन्नाव प्रकरण पर बोलते हुए शाइना एनसी ने कहा कि कुलदीप सेंगर के मामले में पूरे देश में आक्रोश है और जनता चाहती है कि दोषी को कठोर दंड मिले। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून के अनुसार उसे सजा मिलनी चाहिए। सीबीआई द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में की गई अपील पर उन्होंने उम्मीद जताई कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिलेगा और समाज में यह संदेश जाएगा कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। BMC Election News