हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दावे व आपत्ति...

    दावे व आपत्तियों के लिए रविवार को लगेगा विशेष शिविर

    Kairana News
    Kairana News: दावे व आपत्तियों के लिए रविवार को लगेगा विशेष शिविर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान के तहत आगामी रविवार, दिनांक 22 फरवरी को कैराना विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर शिविर आयोजित करके दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उक्त आश्य की जानकारी कैराना विधानसभा क्षेत्र-08 की निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(ईआरओ)/उपजिलाधिकारी निधि भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य को सम्पन्न करने हेतु आगामी 06 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

    एसआईआर से सम्बंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर आगामी रविवार, दिनांक 22 फरवरी को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जहां पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः दस बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहकर सभी प्रकार के फार्मों जैसे फार्म-06, 06ए, 07 व 08 से सम्बंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। शाम पांच बजे तक वह प्राप्त दावे व आपत्तियों को सम्बंधित कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सम्बंधित मतदाताओं को निर्धारित समयावधि में अपने दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways Bus: नशे में बस चलाने पर चालक पर कार्रवाई, बस इंपाउंड