CI Jyoti Nayak Death: श्रीगंगानगर। राजस्थान पुलिस सीआई ज्योति नायक की अलसुबह सड़क हादसे मैं मौत हो गई। श्रीगंगानगर महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक दुर्गा मंदिर के पास एक चौराहे पर तेज रफ्तार कार से हुए हादसे का शिकार हो गई। कर की टक्कर लगने से नायक की गाड़ी पलट गई और वह गाड़ी के नीचे दब गई सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही अचेत हो गई उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन व अन्य अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे। Sri Ganganagar News
मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति नायक रात के समय अपनी ड्यूटी निभाते हुए गस्त पर थीं, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति नायक अपनी कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी के लिए जानी जाती थीं। रात्रि के अंधेरे में शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
श्रीगंगानगर प्रशासन और पुलिस विभाग इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया हादसे में हरियाणा नंबर की कार के चालक को भी चोटें आई हैं। ड्राइवर बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है।एक्सीडेंट में एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक भी गंभीर घायल हुए हैं। Sri Ganganagar News















