गोरीवाला, (अनिल)। शरीरदानी शांति देवी इन्सां के नमित्त नामचर्चा वीरवार को गांव गोरीवाला में उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई। नामचर्चा में भारी संख्या में साध संगत, रिश्तेदार व गणमान्य लोगों ने शिरकत कर सचखंडवासी को श्रद्धांजलि दी। नाम चर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां द्वारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर की गई। वहीं कविराजों ने ग्रंथों के माध्यम से शब्द बोलकर सचखंडवासी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं सच्चे नम्र सेवादार सुरजीत सिंह इन्सां,हरदम सिंह इन्सां व मुलख राज इन्सां ने संयुक्त रूप से कहा कि सचखंडवासी शांति देवी इन्सां द्वारा किए गए अनथक सेवा कार्य भुलाए नहीं जा सकते। Sirsa News
सचखंडवासी के जीवन पर्यंत प्रयासों के चलते वर्तमान में पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में अतुलनीय योगदान दे रहा है। वहीं जाते-जाते भी सचखंडवासी शांति देवी इन्सां शरीरदान कर गई, जोकि उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध के विद्यार्थियों के लिए रिसर्च में काम आएगी। नामचर्चा के अंतिम क्षणों पर पूज्य गुरु जी के वचन साध संगत को सुनाए गए। सिमरन के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। ब्लॉक द्वारा सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां,प्रकाश इन्सां, बृज लाल इन्सां,सतपाल इन्सां,इंद्र मोहन इन्सां,मास्टर बंसीलाल इन्सांं,सरपंच सुखदेव इन्सां,मलकीत इन्सां,गंगा राम इन्सां,राजवीर इन्सां,ओम प्रकाश इन्सां,नाजर सिंह इन्सां,पटवारी मदन लाल इन्सां,रिश्तेदार व साध संगत मौजूद रही। Sirsa News















