हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चिकित्सकों की...

    चिकित्सकों की टीम ने की पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच

    Kairana News
    Kairana News: चिकित्सकों की टीम ने की पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मेदांता हॉस्पिटल नोएडा से पहुंची चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने कोतवाली प्रांगण में शिविर लगाकर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया। गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-50 में स्थित मेदांता हॉस्पिटल से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की आठ सदस्यीय टीम कैराना पहुंची। जहां पर टीम ने कोतवाली प्रांगण में शिविर आयोजित करके पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम में शामिल चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों के बीपी, शुगर, फेंफड़ों, कैल्शियम, ईसीजी आदि की जांच की। Kairana News

    इस दौरान पुलिसकर्मियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया। वहीं, टीम में शामिल कार्डियो चिकित्सक अरुण गिरी ने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल नोएडा का उत्तर-प्रदेश पुलिस विभाग से चिकित्सा सम्बन्धी टाइअप हुआ है, जिसके तहत कोतवाली में शिविर आयोजित करके पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई है। शिविर में करीब 200 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री व अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कसेरवा कलां में विद्युत टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी दस्तावेज फाड़े