हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    Ludhiana Election: लुधियाना में कुल 165749 मतदाता करेंगे वोट

    Kairana News
    Kairana News: जनपद बार एसोसिएशन कैराना के चुनाव का बजा बिगुल

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana Election: बुधवार को लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जतिन्द्र जोरवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि निकाय चुनाव 95 वार्ड हैं। माछीवाड़ा और साहनेवाल नगर परिषदों में 15-15 वार्ड हैं, जबकि मुल्लांपुर दाखा नगर परिषद में 13 वार्ड हैं। मलौद नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं, जबकि खन्ना नगर परिषद और समराला नगर परिषद में एक-एक वार्ड है। खन्ना और समराला में उप-चुनाव होने है। Ludhiana News

    जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि इन चुनावों को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एक सुनियोजित रणनीति विकसित की गई है। डी. सी जोरवाल ने कहा कि आवश्यक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नागरिक और पुलिस प्रशासन दोनों से 11054 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। चुनावों के लिए कुल 1165749 मतदाता हैं, जिनमें 624708 पुरुष मतदाता, 540938 महिला मतदाता और 103 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– बार चुनाव: वैध पाए गए दाखिल किए गए सभी नामांकन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here