हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    Road Accident: रेत से भरा ट्रक व तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटे

    Ratia News
    Ratia News: सड़क किनारे पलटा हुआ ट्रक।

    रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: गांव रोजांवाली से पंजाब के गांव रियोंदखुर्द को जाने वाले रास्ते पर एक-दूसरे वाहन को साइड देते समय रेत से भरा ट्रक व तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि रोजांवाली से पंजाब के गांव रियोंदखुर्द की ओर जाने वाली सड़क काफी तंग है। जब दोनों वाहन आमने-सामने आए और साइड देते समय दोनों वाहन खेतों में पलट गए। हालांकि हादसे में दोनों वाहनों के चालक व अन्य सवार बच गए लेकिन दोनों वाहनों को बड़ी मशकत के बाद सीधा कर बाहर निकाला गया।

    लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग काफी तंग है। सड़क पर आमने-सामने वाहन आने पर बड़ी मुश्किल से वाहन साइड देकर निकालना पड़ता है। इससे कई बार हादसे भी हो जाते हैं। तरसेम सिंह, बलदेव सिंह, मेजर, प्रदीप, कश्मीर सिंह आदि ने बताया कि उक्त सड़क हरियाणा व पंजाब को आपस में जोड़ती है इसलिए इस सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाए ताकि वाहन चालकों को आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। Ratia News

    यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों हेतु वित्तीय साक्षरता एवं साइबर क्राइम जागरूकता सत्र आयोजित