हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत जरूरतमंदों पर...

    जरूरतमंदों परिवारों को राशन देकर देहदानी को दी सच्ची श्रद्धांजलि

    Sirsa News
    जरूरतमंदों परिवारों को राशन देकर देहदानी को दी सच्ची श्रद्धांजलि

    Paid Tributed: गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। शरीरदानी व नेत्रदानी बलदेव कौर इन्सां धर्मपत्नी खेत सिंह इन्सां के श्रद्धांजलि स्वरूप वीरवार को उनके आवास मलिकपुरा में निमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में भारी संख्या में परिजन, सच्चे नम्र सेवादार, सच्ची प्रेमी समितियां, साध-संगत, रिश्तेदार तथा गणमान्यजनों ने शिरकत कर सचखंडवासी को श्रद्धा के फूल भेंट किए। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक सुखमंदर सिंह इन्सां ने विनती का शब्द बोलकर की। इसके पश्चात कविराजों ने चेतावनी प्रथाएं, नाम प्रथाएं व कव्वालियां बोलकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sirsa News

    नामचर्चा के दौरान प्रेमी ओमप्रकाश इन्सां ने बताया कि माता बलदेव कौर इन्सां का सतगुरु के प्रति बेहद दृढ़ विश्वास था, जिससे वे हमेशा सेवा, सिमरन व दीन-दुखियों की सहायता हेतु परहित परमार्थ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। उनके प्रयासों के चलते आज उनका परिवार डेरा सच्चा सौदा के 176 से अधिक मानवता भलाई मुहिमों में अतुलनीय योगदान दे रहा है। नामचर्चा के अंत में परिजनों की ओर से पांच अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इसी दौरान जिम्मेवारों ने शरीरदानी व नेत्रदानी के परिवार को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

    इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार मा. मुलख राज इन्सां, हरदम सिंह इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, धनराज इन्सांं, उमेद सिंह इन्सां, केवल कृष्ण इन्सां, निहाल सिंह इन्सां, जसपाल सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक गुरजीत सिंह इन्सांं, झंडा सिंह इन्सां, करनैल सिंह इन्सां, रणजीत इन्सांं, जसमीत सिंह इन्सां, मा. गुरसेवक इन्सां, हरमन्दर सिंह इन्सां, बनवारी लाल इन्सां, गांव के प्रेमी सेवक व सच्ची प्रेमी समितियां के सेवादार मौजूद रहे। Sirsa News