हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार में बदल...

    बिहार में बदलाव के लिए महागठबंधन की जीत जरूरी: सोनिया

    Sonia Gandhi

    नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में परिवर्तन को जरूरी बताते हुए राज्य में बदलाव लाने के लिए जनता से महागठबंधन को सत्ता सौंपने की अपील की है। गांधी ने मंगलवार को बिहार की जनता के नाम यहां जारी एक वीडियो सन्देश में कहा कि बिहार सरकार लक्ष्य से भटक गई है जिससे मज़दूर, किसान परेशान और नौजवान निराश है। अर्थव्यवस्था नाज़ुक होने के कारण राज्य के दलित और महादलित बदहाली की कगार पर पहुंच गए है।

    कांग्रेस महागठबंधन को बिहार की जनता की पुकार और आवाज करार देते हुए दिल्ली और बिहार की सरकार को उन्होंने ‘बंदी सरकारें’ बताया और कहा कि ये सरकार जनता को नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी के सिवा कुछ नही दे रही है इसलिए इस चुनाव में बिहार में बदलाव आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा, “बिहार की इस बंदी सरकार के खिलाफ – अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है। क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।