हनुमानगढ़। ननिहाल में रह रही एक युवती के अपने पुरुष मित्र के साथ घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित नाना ने फेफाना पुलिस थाना में अपनी दोहती और उसके मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसकी दोहती पिछले करीब 15 वर्षांे से उसके पास रह रही थी। Hanumangarh News
20 फरवरी की सुबह उसकी दोहती और मुन्सफ पुत्र शमशाद घर से 20 तोला सोना, 50 तोला चांदी तथा करीब 20 हजार रुपए की नकदी लेकर चले गए। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी चुरा ली और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवती और युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण का अनुसंधान हेड कांस्टेबल शिवभगवान को सौंपा गया है। पुलिस दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। Hanumangarh News















