हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana: वृद्...

    Haryana: वृद्धा पेंशन शुरू न होने की शिकायत लेकर पहुंची महिला… और फिर अनिल विज का ऐसा गुस्सा नहीं देखा होगा

    Haryana
    Haryana: वृद्धा पेंशन शुरू न होने की शिकायत लेकर पहुंची महिला... और फिर अनिल विज का ऐसा गुस्सा नहीं देखा होगा

    Haryana: अंबाला (सच कहूँ/कंवरपाल)। अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वीरवार अपने आवास पर अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अंबाला छावनी बीडी फ्लोर मील क्षेत्र से आई बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके मकान का केस कोर्ट में चल रहा था और कोर्ट ने उसके हक में निर्णय दिया था। मगर इसके बावजूद कुछ लोगों ने जबरन उसका सामान घर से बाहर फेंकते हुए उसे घर से निकाल दिया। मंत्री अनिल विज ने इसपर मौके पर मौजूद डीएसपी को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    वृद्धा पेंशन शुरू न होने की शिकायत लेकर पहुंची महिला | Haryana

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष लालकुर्ती से आई महिला ने उसकी बुढ़ापा पेंशन शुरू नहीं होने की शिकायत दी, जिसपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह कीर्ति नगर निवासी व्यक्ति ने उसकी गली में पानी निकासी नहीं होने की शिकायत दी, डिसेंट कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने उसका नक्शा पास नहीं होने की शिकायत दी, खोजकीपुर निवासी व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दी। मोची मंडी निवासी लोगों ने क्षेत्र अवैध तरीके से मोबाइल टॉवर लगने की शिकायत दी जबकि अन्य शिकायतें आई जिनपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।

    जेठ ने घर से निकाला, कार्रवाई के निर्देश | Haryana

    इसी तरह श्याम नगर निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति की गत दिनों मृत्यु हो गई थी। वह सांझे मकान में रहती थी, मगर पति की मृत्यु के बाद उसके जेठ ने जबरन उसे घर से निकाल दिया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। अंबाला छावनी निवासी व्यक्ति ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी को कनाडा भेजने के लिए जगाधरी स्थित एजेंटों से संपर्क किया था। एजेंटों ने पहले आश्वासन दिया कि वह उसकी बेटी को कनाडा भेज देंगे। मगर बाद में एजेंटों ने कहा कि आस्ट्रेलिया में वह उसकी बेटी को वर्क वीजा पर भेज देंगे। उन्होंने अपनी बेटी के कागजात एजेंट को दिए और सिक्योरिटी के तौर पर ढाई लाख रुपए भी जमा कराए। मगर आज तक न तो उसकी बेटी को आस्ट्रेलिया भेजा गया और न ही उसकी राशि वापस की गई। मंत्री अनिल विज ने मामले में एसपी यमुनानगर को शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

    PM Modi Uttar Pradesh visit: प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर में! 47.5 हजार करोड़ के विकास की देंगे सौगा…