हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बेहोश होकर गि...

    बेहोश होकर गिरी एसडीएम कार्यालय पर फरियाद लेकर पहुंची महिला

    Kairana
    Kairana बेहोश होकर गिरी एसडीएम कार्यालय पर फरियाद लेकर पहुंची महिला

    कैराना। एसडीएम कार्यालय पर फरियाद लेकर पहुंची विधवा महिला अचानक बेहोश होकर गिर गई। पीड़ित महिला भयंकर आर्थिक तंगी का शिकार है। महिला ने भाई के शव का अंतिम संस्कार करने व दो दिनों से बच्चों को खाना न मिलने की बात कही है।

    मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला आलकलां निकट केनरा बैंक निवासी विधवा महिला रीता प्रार्थना-पत्र देने के लिए तहसील मुख्यालय पर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला अचानक से बेहोश होकर गिर गई। महिला के अचानक बेहोश होकर गिरने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम कार्यालय पर मौजूद सुरक्षाकर्मी व अन्य लोग आनन-फानन में महिला के पास पहुंचे तथा उसे पानी आदि पिलाया। महिला ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है।

    उसके पति की भी करीब 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसका भाई जयप्रकाश ड्राइविंग करता है, जिसकी हरियाणा के रोहतक में अचानक मौत हो गई है। भाई के शव के अंतिम संस्कार के प्रबंध तथा वहां पहुंचने के लिए उसके पास पैसे की व्यवस्था नही है। पत्र में बताया कि उसके तीन नाबालिग बच्चे है। घर में कोई कमाने वाला नही है, जिसके चलते उन्हें भयंकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। घर में राशन का सामान नही है, जिस कारण उसके तीनों बच्चे दो दिन से भूखे है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता कराए जाने की गुहार लगाई है।