हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाखड़ा नहर मे...

    भाखड़ा नहर में नहाने उतरा युवक डूबा

    Jakhal News
    Jakhal News : भाखड़ा नहर में नहाने उतरा युवक डूबा

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल के गांव चांदपुरा की भाखड़ा नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया युवक की तलाश की जा रही है घटना की सूचना मिलते ही जाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है वहीं भारी संख्या में ग्रामीण भी युवक की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है जानकारी के अनुसार गांव चांदपुरा के निवासी शैंटी, जशन सिंह तथा लाडी तीनों दोस्त भाखड़ा नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे।

    जैसे ही तीनों भाखड़ा नहर के किनारे बैठे हुए थे तो शैंटी नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा जिसे देखते ही लाडी सिंह और जशन ने भी उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव में शांति काफी आगे तक निकल गया जिसके बाद दोनों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच अमरीक सिंह ग्रेवाल और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। Jakhal News

    गांव सरपंच ने इसकी जानकारी जाखल पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर नहर में डूबे हुए युवक की ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि नहर में डूबने वाला युवक का शैंटी चार बहन भाइयों में एक है जो की सबसे बड़ी बहन से छोटा है शैंटी के पिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अधिकार मंच के जाखल प्रधान हैं। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस एवं ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। Jakhal News

    यह भी पढ़ें:– पिकअप सवार अज्ञात चोर एक भैंस और उसका बच्चा जबरन चोरी कर हुए फरार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here