हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना में ...

    लुधियाना में डेंटल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में हथियार लेकर घुसा युवक

    छात्रा की गर्दन पर रखा चाकू, गुस्साई छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना

    लुधियाना। (सच कहूँ/जसवीर गहल) चंडीगढ़ रोड स्थित बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज में एक संदिग्ध युवक कॉलेज के साथ बने लड़कियों के हॉस्टल में घुस गया। मेन गेट से सुरक्ष कर्मचारियों को गच्चा देकर युवक अंदर घुसा और छात्राओं के कमरे तक पहुंच गया, लेकिन किसी को कुछ पता तक नहीं चला। छात्राओं ने शोर मचाया तो हमलावर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मचारी इकट्ठा हो गए।

    यह भी पढ़ें:– महिलाओं ने केक काटकर, नाच-गाकर मनाया महिला दिवस

    इस घटना से गुस्साई छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गई और कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ धरना लगा दिया। छात्राओं का आरोप था कि सुरक्षा कर्मचारियों के होते हुए युवक कैसे अंदर आ गया। यह सोची समझी साजिश है। इसमें कहीं न कहीं सुरक्षा कर्मचारी मिले हुए हैं। इसके बाद इसकी जानकारी कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    जानकारी के अनुसार एक युवक गर्ल्स हॉस्टल के अंदर घुस गया। उसके हाथ में हथियार भी था। वह गर्ल्स हॉस्टल के कमरों की तरफ जा रहा था। जब छात्राओं ने उसके हाथ में हथियार होने के कारण उससे पूछताछ की तो युवक ने विरोध कर दिया। जब छात्राओं ने आवाज उठाई तो आरोपी युवक ने उनके साथ हाथापाई की। जिसके बाद छात्राओं ने शोर मचा दिया तो बाहर खड़े सुरक्षा कर्मचारी भाग कर अंदर पहुंचे। सुरक्षा कर्मचारियों को देख हमलावर भी वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद छात्राओं ने विरोध में धरना लगा दिया। छात्राओं ने कॉलेज पर सुरक्षा प्रबंधों में ढील बरतने का आरोप लगाया। सूचना पाकर थाना मोती नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल कॉलेज प्रबंधक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

    थाना मोती नगर प्रभारी जगदीप सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आज सुबह ही इस संबंधी सूचना मिली थी और इसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक हास्टल में आया और करीबन सात से आठ मिनट तक अंदर रहा। उसने छात्रा के गले पर चाकू रखा था और उसके साथ छेड़छाड़ की है। वह मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here