हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 6 घंटे में बच...

    6 घंटे में बच्चा बरामद, परिजनों को सौंपा

    दूसरे राज्यों में भागने की फिराक में थे अगवाकार, सरहिंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    • बच्चे को अगवा करने के आरोप में 3 महिलाओं सहित एक युवक को किया गिरफ्तार
    • बच्चा ले जाने वाली एक महिला थाना फतेहगढ़ साहिब में कच्चे कर्मचारी के तौर पर कर रही काम

    फतेहगढ़ साहिब। (सच कहूँ न्यूज) थाना सरहिन्द पुलिस ने एक माह के बच्चे को 6 घंटों में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बच्चे को अगवा करने के आरोप में 3 महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया गया है व बच्चे को चाईलड वैल्फेयर के हवाले कर दिया गया है, वहीं बच्चे को चाईल्ड वैल्फेयर के चेयरमैन एडवोकेट अनिल गुप्ता ने माता-पिता के हवाले कर दिया है।

    यह भी पढ़ें:– सरकार का संकल्प, समृद्ध बने गांव: वीके सिंह

    जानकारी देते डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक माह का बच्चा 2 महिलाएं एक महिला से लेकर फरार हो गई थीं, जिसकी शिकायत थाना सरहन्द के एसएचओ नरपिन्द्र सिंह को बीते दिन मिली। पीड़ित पवन कुमार पुत्र कृपा शंकर निवासी लाल बाद थाना बंगला गायो जिला मुुरादाबाद (यूपी), हाल निवासी किरायेदार मकान वालिया बर्फ फैक्ट्री नजदीक रेलवे स्टेशन सरहन्द ने शिकायत दी कि वह सरहन्द में सुुनीता कुमारी पुत्री हीरा लाल निवासी भागलपुुर बिहार के साथ करीब 8 साल से बतौर पति-पत्नी रह रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता कुमारी ने बीती 1 फरवरी 2023 को राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में लड़के को जन्म दिया था।

    6 मार्च को पवन कुमार सुबह अपने काम पर चला गया, उसके जाने के बाद उसकी पत्नी सुुनीता अपने बच्चे के साथ घर पर थी, तो 12:30 बजे के करीब दो अज्ञात महिलाएं सुुनीता रानी के नवजात बच्चे को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में जन्म सर्टीफिकेट बनाने की बातों में उलझाकर बच्चे को अगवा कर फरार हो गई। पवन कुमार की शिकायत पर 10 मार्च को 2 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच दौरान लगभग 6 घंटों बाद अज्ञात महिलाओं को गिरफ्तार कर अगवा बच्चे को बरामद कर लिया गया है।

    वहीं पुलिस ने बच्चे की मेडिकल जांच सिविल अस्पताल फतेहगढ़ से करवाई है। बच्चा अगवा कर जाने वाली महिलाओं में एक महिला की पहचान मनजीत कौर पत्नी स्व. गुुरबाज सिंह निवासी गांव फतेहपुुर अराईयां हाल निवासी क्वाटर नम्बर 40 पुुलिस कॉलोनी थाना फतेहगढ़ साहिब व दूसरी महिला की पहचान सुुनीता देवी पत्नी मनमोहन सिंह निवासी फतेहपुुर अराईयां हाल निवासी मौहल्ला जट्टपुरा सरहन्द शहर के तौर पर हुई है, इनसे पूछताछ करने पर लक्ष्मी पत्नी किशोर निवासी गांव तरापस जिला भावनगर गुुजरात हाल निवासी किरायेदार हिमायूपुुर सरहन्द व मनमोहन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी फतेहपुुर अराईयां निवासी मौहल्ला जट्टपुुरा सरहन्द शहर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि मनजीत कौर थाना फतेहगढ़ साहिब में कच्चे कर्मचारी सफाई सेवक के तौर पर काम करती है। उन्होंने बताया कि बच्चे की माता मानसिक तौर पर कमजोर है। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर और भी गहनता से पूछताछ की जाएगी। इस मौके सहायक थानेदार बलवीर सिंह, सहायक थानेदार जसवीर सिंह भी उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here