हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दुकान से घर ज...

    दुकान से घर जा रहे युवक पर हमला, एक को दबोचा

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    तीन जने फरार, गाड़ी में सवार होकर आए थे हमलावर

    हनुमानगढ़। टाउन बाजार से घर लौट रहे दुकानदार पर रास्ते में गाड़ी में सवार होकर आए नकाबपोश लोगों ने हमला कर दिया। दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर घसीटा। हमलावरों में से एक नकाबपोश को आसपास के लोगों ने भागते समय दबोच लिया जबकि तीन जने मौके से भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए शख्स को दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना ले गई। उससे हुई पूछताछ के आधार पर टाउन पुलिस थाना में दो नामजद व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    नुसंधान एएसआई राजवीर सिंह के सुपुर्द किया

    पुलिस के अनुसार लक्की छाबड़ा (38) पुत्र सतीश अरोड़ा निवासी नई आबादी, गली नम्बर दो, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी दुकान मैसर्स न्यू छाबड़ा कलेक्शन, नजदीक हिसारिया मार्केट, टाउन में है। वह रोजाना की तरह सोमवार की रात्रि करीब 8.50 बजे अपनी दुकान बंद कर बाजार से छुटपुट सामान लेकर घर के लिए निकला था। करीब 8.55 बजे अपनी स्कूटी पर चौधरी स्वीट के सामने, सुभाष चौक के पास पहुंचा तो पीछे से अचानक एक गाड़ी आगे आकर रूकी। गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने मुंह ढका हुआ था। यह सभी गाड़ी से बाहर निकले व उसे बिना बताए व कुछ कहे बगैर मारपीट करने लगे।

    सड़क पर घसीटा व थाप-मुक्कों से मारपीट करने लगे। इस पर उसने शोर मचाया तो वे वहां से भाग गए। लोगों ने बीच-बचाव कर एक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम सुभाष पुत्र रामकुमार नायक निवासी दोलतांवाली तहसील पीलीबंगा बताया। उसने मौके से भागे अपने साथियों में एक का नाम मुकेश पुत्र रजीराम नायक निवासी बीएन स्कूल के पास, पीलीबंगा बताया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सुभाष, मुकेश व दो अन्य के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान एएसआई राजवीर सिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News