हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश कहासुनी: घर ल...

    कहासुनी: घर लौट रहे युवक की धारदार हथियारों से हत्या

    Sharp weapon

    पुलिस ने 7 लोगों को नाम सहित व 8-10 अन्य पर किया मामला दर्ज

    ओढां (सच कहूँ न्यूज)। गांव रोड़ी में एक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई। इस सबंध में पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर 7 लोगों को नामजद करते हुए 8-10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम उपरान्त परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए ब्यानों में मृतक के भाई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई सुखविंद्र सिंह व सुखदीप सिंह के साथ शनिवार रात्रि गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्र म में गया हुआ था। जहां उनकी मलकीत सिंह नामक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

    जिसके बाद एक बार तो मामला शांत हो गया, लेकिन जब वे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापिस जा रहे थे तो रास्ते में मलकीत सिंह, निशान सिंह, माणक, अमर लाल, गिल, सुखा, गुरप्रीत व 8-10 अन्य लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर खड़े थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसके भाई सुखविन्द्र सिंह पर लाठी-डंडों से पिटाई करने उपरान्त उस पर धारदार हथियारों से भी वार किया। शोर सुनकर उक्त लोग मौके से फरार हो गए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 25 वर्षीय सुखविन्द्र सिंह को सरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

    • मृतक सुखविंद्र सिंह निवासी रोड़ी के भाई बलविंद्र सिंह कि शिकायत पर।
    • इस आरोपियों के खिलाफ थाना रोड़ी में हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    • गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मलकीत सिंह व मेवासिंह निवासी रोड़ी के रुप में हुई है।
    • घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    • जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
    • पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जायेगा।

       -कृ ष्ण कुमार, थाना प्रभारी (रोड़ी)।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।