हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कोहला के पास ...

    कोहला के पास युवक से लूट, बाइक छोड़कर भागे बदमाश

    Hanumangarh News
    Sanketik Photo

    सीड्स कम्पनी में कार्यरत है लूट का शिकार हुआ युवक

    हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र के गांव कोहला के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश सीड्स कम्पनी में कार्यरत एक युवक से लूटपाट कर फरार हो गए। हालांकि, मौके से गुजर रहे एक वाहन चालक ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया, जिसके चलते बदमाश गुरुसर के पास खेत में अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव मेहरवाला, तहसील टिब्बी निवासी संजीव (26) पुत्र पालाराम कुम्हार ने टाउन पुलिस थाना में लिखित रिपोर्ट दी है। Hanumangarh News

    रिपोर्ट में बताया गया कि वह एक सीड्स कम्पनी में कार्यरत है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह गांव कोहला के निकट स्थित माता किताब कौर कॉलेज के पास नहर के पटड़े पर खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने गण्डासा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 4500 रुपए नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बाइक की आरसी और एटीएम कार्ड थे। लूट की वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने लगे।

    पीड़ित ने पीछे से आ रहे एक वाहन चालक को सहायता के लिए रोका। वाहन चालक ने बिना रुके आरोपियों का पीछा किया। पीछा किए जाने पर आरोपी गुरुसर के पास खेत में अपनी बाइक छोड़कर खेतों में से होते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। Hanumangarh News