हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Aandhi toofan...

    Aandhi toofan ki video: खौफनाक तूफ़ान का ऐसा मंजर देखकर हो जायेंगे रोंगटे खड़े

    Aandhi सरसा
    खौफनाक तूफ़ान का ऐसा मंजर देखकर हो जायेंगे..

    सरसा। ऐसी खौफनाक आवाजें, थर-थर कांप रहे थे सब खिड़कियां (Aandhi toofan ki video) और दरवाजे, हिल रही थी धरती, थम रही थी सांसें। जी हां, तूफान ने ये ही रौद्र रूप शनिवार अल सुबह धारण किया हुआ था। शनिवार सुबह 3 बजे के करीब तूफानी आफत ने सभी की नींदें उड़ा कर रख दी। इतनी तेज आंधी आई और घर की छतों पर रखा सामान इधर-उधर उड़ता दिखाई दिया। घर की सब खिड़कियां और दरवाजे रह-रह कर दीवारों पर भिड़ रहे थे। तूफान का ऐसा मंजर था कि देखने वालों की सांसें थम गई। weather news

    देश भर के कई राज्यों में तूफानी आफत ने काफी कहर (Aandhi toofan ki video) बरपाया है। बहुत से किसानों की फसलें तबाह हो गई, बहुत से लोगों के घर के घर ढह गए। बिजली विभाग के 200 से ज्यादा पोल उखड़कर गिर गए, जिससे सारी रात बिजली व्यवस्था ठप्प रही। लोगों की छतों पर रखी भारी भरकम वस्तुएं भी उड़-उड़ कर इधर-उधर जा गिरीं। इस खौफनाक तूफान की तबाही का आंकलन अभी नहीं लगाया जा सका है।

    श्रीगंगानगर लखजीत सिंह। अल सुबह आए तेज अंधड़ और बारिश (Storm) ने जिला भर में कहर मचा दिया है। सड़कें खेत पानी से लबालब भरे हुए है। जिधर भी देखों प्रकृति का रोद्र रूप नजर आ रहा है। सैकड़ों पेड़, गिरने से सड़क व नहरों का जल मार्ग अवरूद्ध हो गया। गंगनहर की वितरिकाओं में कटाव आ गया है बरसात व नहरी पानी से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की खबर आज्ञरही है।

    Storm
    Storm

    RB नहर, PS नहर में बड़े कटाव आने से किसानों को भारी नुकसान (Storm) हुआ है। भीषण तूफान से सैकड़ों पेड़ टूटकर गिर गए हैं। वही घरों की दीवार, टीनशेड्स, सौर ऊर्जा प्लेटें, बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर बड़ी संख्या में गिर गए है जिसके चलते कई एरिया की विभाग ने विद्युत सप्लाई रोक दी है।

    जैतसर के आसपास गांवों में देर रात तूफान (Storm) कहर बनकर बरपा है। क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में पेड़ टूट गये हैं। जैतसर-पदमपुर सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया है। इसके साथ ही घरों की दीवार, टीन टप्पर, सौर ऊर्जा प्लेटें उड़ गई है। रायसिंहनगर। देर रात आए तेज तूफान की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पदमपुर व श्रीविजयनगर मार्ग पर टूटे पेड़ों की वजह से सड़क मार्ग जाम हो गये हैं। कुम्हारवाली,15 PS व 33 NP के पास नहरों में कटाव आने से आसपास की सड़कें और खेत जलमग्न हो गये हैं।

    Storm-
    Storm-

    District sriganganagar rainfall 27/5/2023
    Sriganganagar। 13.5mm
    Hindumalkot।    21mm
    Mirzewala।        25mm
    Chunawadh।     12.8mm
    Karanpur।        44mm
    Kesrisinghpur। 31.5mm
    Padampur।      30mm
    Bhinjhbayla।   32mm
    Sadulsehar।    38mm
    Lalgarh jattan। 7mm
    Raisinghnagar। 8.4mm
    Muklawa।        36mm
    Gajsinghpur।   8.2mm
    Suratgarh।     9mm
    Total            316.4mm
    Rest all nill

    यह भी पढ़ें:– ..तो फिर थम सकते हैं हरियाणा रोडवेज के चक्के

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here