हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब की तरक्...

    पंजाब की तरक्की बर्दाश्त न होने से विपक्ष ने विधानसभा से किया वॉकआउट: चीमा

    Chandigarh News
    Chandigarh News: पंजाब की तरक्की बर्दाश्त न होने से विपक्ष ने विधानसभा से किया वॉकआउट: चीमा

    आप सरकार ने 63,000 युवाओं को दी सरकारी नौकरियां, विदेश जाने के रुझान पर भी लगी रोक: चीमा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने राज्यपाल के भाषण पर चर्चा के दौरान पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विकास एजेंडे की रूपरेखा पेश की। उन्होंने सदन से वॉकआउट करने वाले कांग्रेस सदस्यों की आलोचना करते हुए कहा कि वे इसलिए चले गए क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा राज्य में की गई तरक्की और विकास उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

    युवा सशक्तिकरण और रोजगार पर पंजाब सरकार द्वारा दिए जा रहे विशेष ध्यान के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरूआत 30,000 सरकारी नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी करके एक मजबूत संदेश के साथ की थी। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य सरकार पंजाब के युवाओं को 63,000 सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। इस ऐतिहासिक पहल से युवाओं का राज्य सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है और इससे युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर भी रोक लगी है। Chandigarh News

    कौशल विकास के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके अलावा कौशल विकास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की क्षमता में 20,000 सीटों का इजाफा किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकारों के दौरान पंजाब की 35,000 आईटीआई सीटों में से भी कई खाली रह जाती थीं।

    ‘चिट्टा’ शब्द की पैदाइश अकाली सरकार के दौरान हुई, कैप्टन अमरेन्द्र सिंह धार्मिक शपथ लेने के बावजूद रहे असफल: चीमा

    नशों के पूर्ण उन्मूलन के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सत्ताधारी पार्टियां पंजाब में नशे की समस्या को रोकने में पूरी तरह असफल रही हैं। उन्होंने सदन को याद दिलाया कि बदनाम शब्द ‘चिट्टा’ अकाली सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब के माथे पर लगा था। ‘आप’ सरकार द्वारा नशों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इसके विपरीत ‘आप’ सरकार अपनी ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के माध्यम से राज्य में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रयास कर रही है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– अब एक क्लिक पर मिलेगी हर प्रॉजेक्ट की जानकारी