हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home चंडीगढ़ ‘आप’ नेताओं न...

    ‘आप’ नेताओं ने मणिपुर की घटना के खिलाफ चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन

    Chandigarh News
    केन्द्र और मणिपुर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते आप नेता।

    बीरेन सिंह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की | Chandigarh News

    • शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता घायल
    • प्रदर्शन में ‘आप’ सरकार के मंत्री-विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मणिपुर की घटना के खिलाफ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब के नेताओं ने चंडीगढ़ में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ‘आप’ सरकार के मंत्री-विधायक, पार्टी पदाधिकारी समेत पंजाब के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने बर्बरता भरा रवैया अपनाया। पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठियां चलाई जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। Chandigarh News

    प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने केंद्र और मणिपुर की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और इस घटना के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एम. बीरेन सिंह को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं ने केंद्र सरकार से मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को तुरंत बर्खास्त करने और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। आप नेताओं ने कहा कि मणिपुर की दिल दहला देने वाली वीडियो सारे देश ने देखी है। पिछले दो-तीन महीनों से वहां हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा के मंत्रियों तक के घरों को भी नहीं बख्शा जा रहा। फिर भी प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्हें इस पर देश को जवाब देना चाहिए। Chandigarh News

    पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां ने कहा कि मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। केंद्र की भाजपा सरकार चाहती तो यह घटना नहीं घटती। वे संसद में बहस करने से भी भाग रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच ही घटिया है। Chandigarh News

    वहीं कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ वालों की सरकार में देश की बेटियों के साथ जो क्रूरता हो रही है, उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। वहीं कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि मणिपुर के अह्म मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी बीजेपी की कायरता को दर्शाती है। लेकिन आम आदमी पार्टी मणिपुर के लोगों की आवाज उठाती रहेगी। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– बाढ़ का कहर: पटियाला में सड़कों व पुलों का 50 करोड़ से अधिक का नुक्सान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here