हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Road Accident: आप विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी हादसाग्रस्त

    Bathinda News
    Road Accident: आप विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी हादसाग्रस्त

    ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा, सभी सुरक्षित | Bathinda News

    बठिंडा। (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की गाड़ी को एक इनोवा ने पीछे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में विधायक व उनके साथी बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उनकी इनोवा गाड़ी के अलावा पायलट गाड़ी का काफी नुक्सान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। Bathinda News

    जानकारी अनुसार विधायक जगदीप सिंह कंबोज उर्फ गोल्डी कंबोज रविवार को मलोट में आयोजित एक किसान मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह बठिंडा से मलोट रोड पर पहुंचे, तो दूसरी तरफ से तेज रफ्तार आई राज्यस्थान नंबर की गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके चलते इनोवा गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विधायक गाड़ी के आगे चल रही उनकी सुरक्षा कर्मियों की पायलट गाड़ी से टकरा गई। इससे विधायक व पायलट गाड़ी के अलावा तीसरी इनोवा गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। उधर, हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा फोर्स के अलावा बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। Bathinda News

    यह भी पढ़ें:– भटोड़ के युवक को रेलवे में नौकरी लगने के बहाने धोखा धड़ी कर तीन लाख रुपए हड़पने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here