हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश आप विधायकों न...

    आप विधायकों ने महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार देने के मुद्दे पर रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय

    New Delhi
    New Delhi: आप विधायकों ने महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार देने के मुद्दे पर रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार रुपये देने के वादे पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने का समय मांगा है। आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने श्रीमती रेखा गुप्ता को शनिवार को एक पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पत्र में कहा ”भाजपा के सर्वोच्च नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान यहाँ द्वारका की एक रैली में दिल्ली की माता और बहनों से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में उनके लिए 2500 प्रति माह की योजना पास की जाएगी। उन्होंने कहा था यह मोदी की गारंटी है।”

    सुश्री आतिशी ने पत्र में कहा ”बीस फरवरी को आपकी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई परंतु महिलाओं के लिए 2500 की योजना पास नहीं हुई। दिल्ली की माताओं और बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया था और अब वे खुद ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।” उन्होंने कहा इसी विषय को लेकर आम आदमी पार्टी का विधायक दल 23 फरवरी को आपसे मिलकर चर्चा करना चाहता है। मैं आपसे दिल्ली की लाखों महिलाओं की ओर से विनम्र निवेदन करती हूँ कि आप आपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर हमसे मिलने का अवसर दें ताकि हम इस योजना पर ठोस कार्रवाई के लिए अपनी बात आपके समक्ष रख सकें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here