हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आरोग्य सेतु ऐ...

    आरोग्य सेतु ऐप जोखिम का आंकलन कर नागरिकों की करता है मदद : जिलाधिकारी

    Aarogya Setu App

    देवरिया (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा है कि कोरोना महामारी से बचाव एवं स्वमूल्यांकन के लिय केन्द्र सरकार द्वारा आरोग्य सेतु (Aarogya Setu App) नाम से एक आधुनिक मोबाइल ऐप का विकास किया गया है, जो कि कोरोना(कोविड-19)वायरस संक्रमण के खतरे एवं जोखिम का आकलन करने में नागरिकों की मदद करता है।

    उन्होंने बताया कि यह मोबाइल ऐप ब्लूटूथ, लोकेशन एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर आसपास मौजूद करोना संक्रमित लोगों के बारे में अलर्ट जारी करता है। यह ऐप एंड्रॉयड/आईओएस दोनों तरह के मोबाइल आॅपरेंिटग सॉफ्टवेयर के लिए उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी समय पूर्व निर्धारित प्रश्नों का उत्तर देकर स्वंय अपना मूल्यांकन भी किया जा सकता है। इस ऐप के समस्त डाटा को केन्द्र सरकार द्वारा निजता कानून के तहत सुरक्षित रखा जाता है।

    जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियो, शिक्षकों, विद्यार्थी तथा जन सामान्य से इस ऐप को लोड करने की अपील की है। उन्होंने इस मोबाइल ऐप को प्रयोग करने के लिये औद्योगिक संगठनों, शैक्षिक संस्थानों के प्रबंधन, नगर निकायो, ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी इसका प्रयोग किए जाने की अपेक्षा की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।