हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश अभिषेक बच्चन ...

    अभिषेक बच्चन ने दी कोरोना को मात

    Abhishek Bachchan

    मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन ने कोरोना से जंग जीत ली है। अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जूनियर बी ने ट्वीट कर फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। अभिषेक ने ट्वीट में लिखा, ‘वादा वादा होता है। आज दोपहर मेरा कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। मैंने आपसे कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। नानावटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का बहुत-बहुत आभार।

    गौरतलब है कि 11 जुलाई अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पुत्री आराध्या बच्चन की 12 जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और दोनों घर में ही आइसोलेशन में थीं। बाद में उन्हें बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने घर पर उनकी जांच की और अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद 17 जुलाई को ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।