हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ जल्द चंडीगढ़-द...

    जल्द चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी एसी लग्जरी वोल्वो बसें

    Private Bus Start

    गर्मियों में यात्रियों को मिलेगा फायदा, समय की होगी बचत

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा से नई दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि रोडवेज विभाग जल्द नान स्टाप वॉल्वो बसों को चलाने की तैयारी में है। जल्द एसी लग्जरी गाड़ियों में यात्री सफर का आनंद ले सकेंगे। वहीं उनके सवा घंटा समय की बचत होगी। रोडवेज मुख्यालय को सरसा डिपो से चार वोल्वो बसों की डिमांड भेजी गई। जिसको विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रोडवेज डिपो से चंडीगढ़ व दिल्ली के करीब 58 टाइम हैं। जिनमें 28 टाइम टेबल चंडीगढ़ और 30 से ज्यादा बसें दिल्ली के फेरे लगाती हैं।

    इन बसों में प्रतिदिन लगभग 5 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें ज्यादातर किमी. स्कीम की बसों का संचालन है। अक्सर इन्हीं लांग रूटों से डिपो की आय में इजाफा होता है। लेकिन डिपो के पास कोई लग्जरी गाड़ी फिलहाल नहीं है। जिसके कारण यात्री प्राइवेट बसों में लंबा सफर तय करना पसंद करते हैं। ऐसे में प्राइवेट बस मालिकों को गर्मी के सीजन में काफी ज्यादा मुनाफा होता है। इसलिए विभाग ने डिपो को चार वाल्वो बसें उपलब्ध करवाने पर विचार किया है। ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सके। इससे जहां यात्रियों को आसानी होगी, वहीं डिपो की आमदनी में इजाफा होगा। इसके अलावा निजी बस आॅपरेटर यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे।

    सरसा डिपो के बस स्टैंड इंचार्ज रतन सिंह नुहियां ने बताया कि सरसा से चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए वोल्वो बसें चलाने की योजना बनाई है। जल्द ही बसें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद रूट का समय निर्धारित कर बसें चला दी जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here