हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सोनभद्र के लै...

    सोनभद्र के लैंको पावर प्लांट में हादसा, 13 घायल

    Lanco Power Plant

    सोनभद्र (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित लैंको पावर प्लांट में रविवार तड़के वार्षिक अनुरक्षण कार्य के दौरान टीन शेड गिरने से 13 श्रमिक घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि लैंको पावर प्लांट के यूनिट नम्बर दो को 22 मार्च को बंद कर अनुरक्षण कार्य चल रहा था।

    रविवार सुबह तड़के 02.45 बजे कार्य के दौरान एकाएक टीन शेड गिरने से 13 संविदा श्रमिक घायल हो गए जिसमें से आठ श्रमिकों को परियोजना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात छुटटी दे दी गई तथा गंभीर रूप से घायल 05 श्रमिकों को विशिष्ट चिकित्सा के लिए नेहरू अस्पताल जंयत रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर अब कोई भी मजदूर फंसा हुआ नहीं है। घायलों में धर्मजीत ( 25) , शिवम (20), विवेक (34), सन्दीप कुमार (25) और शिव कुमार (27) है। डाक्टर के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और खतरे से बाहर है।

    मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लैंको पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को संज्ञान में लिया है तथा स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि मौके पर तत्काल राहत कार्य कराया जाए और घायलों का समुचित इलाज कराया जाए तथा जो गंभीर रुप से घायल है उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भेजा जाए। मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था ना होने पाए। दुर्घटना की जाँच का निर्देश उन्होने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को दिया है। योगी ने कहा कि ए घटना की जाँच कर जिम्मेदारी तय किए जाएं और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।