हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    Kairana Chori News: ग्रामीण के घर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

    Kairana Chori News
    Kairana Chori News: ग्रामीण के घर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Chori News: पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तीन दिन पूर्व गांव पठेड़ में ग्रामीण के घर से चोरी किये गए चांदी के आभूषणों की बिक्री से प्राप्त 5250 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

    विगत 25-26 मार्च की रात्रि अज्ञात चोर ने ग्राम पठेड़ में स्थित इदरीश के घर से अलमारी में रखी चांदी की पायल, बिछुए, गले का पैण्डल व चुकटी चोरी कर ली थी। चोरी की घटना के सम्बन्ध में पीड़ित इदरीश की ओर से कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। Kairana Chori News

    इसी क्रम में रविवार रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए शामली-कैराना मार्ग पर गांव मन्नामाज़रा के निकट स्थित फ्लाईओवर के नीचे से चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी सादिक निवासी ग्राम पठेड़ को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी किये गए चांदी के आभूषणों को बेचकर प्राप्त हुई 5250 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। Kairana Chori News

    यह भी पढ़ें:– गगनदीप कौर पायलट बनकर गांव किला भरीआं लौटी, ग्रामीणों ने किया स्वागत