हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रक चोरी प्र...

    ट्रक चोरी प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा वाहन बरामद

    Hanumangarh News

    Thief Arrested: हनुमानगढ़। भादरा थाना पुलिस ने ट्रक चोरी प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरीशुदा वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में चार नवम्बर को मुकदमा दर्ज करवाया गया था। भादरा पुलिस थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई वीरचन्द के अनुसार मदनलाल (32) पुत्र दरबारी निवासी राजथल तहसील नारनौद हरियाणा ने चार नवम्बर को प्रकरण दर्ज करवाया कि उसका वाहन लोडिंग टाटा 407 ट्रक एक नवम्बर की रात्रि को गांव रामगढिय़ा के पास स्थित फौजी ढाबा के आगे खड़ा था। Hanumangarh News

    रात्रि करीब 11.45 बजे श्रवण कुमार धाणक, मुकेश पुत्र ओमप्रकाश तरड़, करणसिंह पुत्र दरियासिंह बेनीवाल वगैरा उसके ट्रक को चुरा कर ले गए। गाड़ी में 55 हजार रुपए की नकदी भी थी। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भूपसिंह के सुपुर्द की गई। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

    सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों की पतारसी कर प्रकरण में सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी श्रवण कुमार (33) पुत्र धर्मपाल धाणक निवासी चुलीकलां पीएस आदमपुर जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा वाहन बरामद कर लिया। थाना प्रभारी वीरचन्द के अनुसार प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। फरार चल रहे शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल भूपसिंह, कांस्टेबल रामनिवास, राजवीर व सुरेश शामिल रहे। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल भूपसिंह की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

    पुराने प्रकरण में वांछित स्थाई वारंटी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here