हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी किये गए ...

    चोरी किये गए विद्युत केबिल के साथ आरोपी दबोचा

    Kairana News
    Kairana News : चोरी किये गए विद्युत केबिल के साथ आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान किसानों के नलकूपों से चुराए गए विद्युत केबिल के साथ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विगत 12 मार्च को सचिन निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना ने मायापुर फार्म के निकट स्थित अपने व पड़ोसियों के नलकूपों से विद्युत केबिल चोरी होने के सम्बंध में कोतवाली पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। Kairana News

    मंगलवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से किसानों के नलकूपों से चोरी हुए विद्युत केबिल बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता इनाम उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला नई बस्ती काजी का बाग कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– बैंक से निकलते ही युवक से छीने 10 लाख रूपये

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here