हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नाबालिग से गै...

    नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

    जयपुर/दौसा (सच कहूं न्यूज)। दौसा में नाबालिग बालिका को रात के समय घर से उठाकर खेतों में ले जाकर जबरन गैंगरेप करने के मामले में दौसा डीएसटी ने राहुवास थाना क्षेत्र के नीमड़ी की ढाणी के रहने वाले आरोपी रामू मीना (26) को जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 21 मई की रात करीब 12 बजे थाना राहुवास क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। Dausa News

    अचानक उसी के गांव का रवि उर्फ धोल्या मीना व पिंटू उर्फ दीपक मीना पुत्र बदरी लाल वहां आए और उसे जबरदस्ती उठाकर मकान के पीछे खेतों के डोलो में ले गये। जहां नाबालिग के साथ मारपीट कर जबरदस्ती आरोपियों ने बारी बारी से दुराचार किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। Dausa News

    पूरे परिवार सहित जान से मार देने की धमकी

    धमकी की वजह से नाबालिग ने अपने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। 27 मई की रात दोनों फिर से आ गए और घर के बाहर सो रही नाबालिक को उठाकर खेतों में ले जाकर बुरी तरह मारा और फिर से गैंगरेप किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी रवि व पिंटू भाग गये। अर्द्ध बेहोशी की हालत में बच्ची को घर लेकर पहुंचे।

    उसके बाद आरोपियों ने लड़की के परिवार वालों को ऐलानियां धमकी दी कि हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया तो पूरे परिवार सहित जान से मार देंगे। एक आरोपी रवि उर्फ धोल्या मीना ने कहा मेरे खिलाफ पहले भी दुराचार का मुकदमा चल रहा है और मैं जेल काटकर आया हूं। परिजनों द्वारा दी गई इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 13 मई को डीएसटी व थाना राहुवास पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी रवि कुमार उर्फ धोल्या मीना को जयपुर से दस्तयाब कर लिया था। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। टीम ने जयपुर से घटना के एक और आरोपी रामू मीना को पकड़ लिया है। Dausa News

    Education Ministry Cancels UGC NET 2024: एनटीए की बड़ी अपडेट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here