हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश लखीमपुर खीरी ...

    लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्र की जमानत मंजूर

    Ashish Mishra

    लखनऊ (एजेंसी)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने वीरवार को लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्र उर्फ मोनू की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इस मामले की पहले हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने इस मामले की सुनवाई की और आदेश सुरक्षित रखा। राज्य सरकार की ओर से जमानत अर्जी का विरोध किया गया था।

    क्या है मामला

    गौरतलब है कि पिछले साल तीन अक्टूबर को खीरी जिले में उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के मामले में आशीष मिश्र मुख्य आरोपी है। आशीष,केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र है। पहले आरोपी की जमानत अर्जी सत्र अदालत से खारिज हो चुकी थी जिसके बाद उसने जमानत के लिए उच्च न्यायालय की शरण ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here