हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मासूम बालिकाओ...

    मासूम बालिकाओं से छेड़छाड़ का आरोपी धरा, कारागार रवाना

    Kairana
    Kairana मासूम बालिकाओं से छेड़छाड़ का आरोपी धरा, कारागार रवाना

    कैराना। एक सप्ताह पूर्व घर के बाहर गली में खेल रही दो मासूम बालिकाओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने एवं छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
    विगत 24 अगस्त को कस्बे के मोहल्ला खैलकलां में घर के बाहर गली में खेल रही पांच-पांच वर्ष की दो मासूम बालिकाओं को मोहल्ले का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने जंगल में ले जाकर बालिकाओं के साथ में छेड़छाड़ भी की थी। मामले के सम्बंध में पीड़ित परिजनों की ओर से आरोपी की विरुद्ध कोतवाली पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। शुक्रवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मासूम बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शेरखान निवासी मोहल्ला खैलकलां इमामागेट कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here