हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    Crime News: ढाणी बड़ी में रंजिश को लेकर 55 वर्षीय व्यक्ति को शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर मारपीट कर हत्या का आरोप, मामला दर्ज

    Sadulpur News
    Sadulpur News: ढाणी बड़ी में रंजिश को लेकर 55 वर्षीय व्यक्ति को शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर मारपीट कर हत्या का आरोप, मामला दर्ज

    सादुलपुर (सच कहूँ/ओमप्रकाश)। Sadulpur News: सिद्धमुख के गांव ढाणी बड़ी में शराब ठेके के सेल्समैन के पिता को रंजिश के चलते शराब में कुछ जहरीला पदार्थ पिलाकर व जान मारने की नियत के आरोप में एक नामजद सहित 2-3 अन्य के खिलाफ पिता की हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार व गुरूवार की मध्यरात्रि 12.43 बजे संदीप पुत्र जयपाल जाट उम्र 21 साल निवासी ढाणी बड़ी तहसील सिद्धमुख जिला चूरू इस आरोप का मामला दर्ज करवाया है कि दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को उसे गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर कहा कि तेरा पिता मृत हालात में विनोद के शराब ठेका के पास पड़ा है। जिस पर वह गांव सिद्धमुख से रवाना होकर अपने गांव में जहां उसका पिता पड़ा था वहां आकर देखा तो उसका पिता मृत अवस्था में पड़ा था, जिसके मूंह व नाक से खुन आया हुआ था और माथे पर चौड़ा सा चोट का निशान भी था। Sadulpur News

    संदीप ने बताया कि मेरे पिता को हमारे गांव के विनोद पुत्र भरतसिंह जाति जाट ने अपने खेत में काम करवाने के लिए बुलाकर ले गया तथा मेरा पिता भोला-भाला जादमी था। संदीप ने बताया कि मैं शराब के ठेका सिद्धमुख में सेल्समेन का कार्य करता हू, हमारे व विनोद की गत तीन बार सालों में अनबन चल रही थी। विनोद उससे व उसके परिवार से इस कारण रंजिश रखता है कि तुम मेरी शराब बिकने नहीं देते हो, तुम लोगों को अन्य जगह से शराब लाकर सप्लाई करते हो। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर विनोद ने उसे दो तीन साल पहले भनाई व बासका के बीच सडक़ पर अन्य आवारा लडक़ो को साथ लेकर उसे मारने की नियत से घेराबंदी की थी, लेकिन वह जैसे तैसे कर निकल गया। आरोप है कि आज से दो माह पूर्व आरोपी विनोद ने उसके चाचा बलवान के घर जाकर धमकी दी थी कि जो संदीप लोगों को अन्य जगह से शराब लाकर देता है, उसका मजा में उसको किसी प्रकार से सिखाउगां, तथा इसी रंजिश को लेकर विनोद ने उसके भोले-

    भाले पिता जयपाल को अपने खेत में काम करवाने के बहाने बुलाकर किसी समय उसके पिता को शराब में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर उसको पिलाकर बेहोस कर उसके साथ जान से मारने की नियत मारपीट कर मारा है। विनोद ने उसके पिता की लाश को अपने खेत में बने ठेका शराब के पास दो तीन अन्य व्यक्तियों को साथ लेकर लाश को शराब के ठेका से 20-30 कदम दुरी पर झाड़-बोझो में गिरवाया है, ताकि लाश को आते जाते राहगिर ना देख सके। संदीप ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि विनोद अवारा किस्म का लडक़ा है, इस पर पहले भी भादरा, नोहर थाना क्षेत्र में हत्या का केस दर्ज हुआ था तथा उन्हें पुरा पुरा शक है कि विनोद ने हमारे साथ चलकर पुराने रंजिश को लेकर दो तीन अन्य व्यक्तियों को साथ मिलाकर उसके पिता जयपाल पुत्र रामसिंह उम्र 55 साल की हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। Sadulpur News

    यह भी पढ़ें:– बीज गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here