भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के सिटी थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी थाना के एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार उदघोषित आरोपी को घंटाघर चौक, भिवानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हांसी जिला के गांव रामपुरा निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा संख्या 575 दिनांक 17.11.2025 धारा 209 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है, जिसमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– मीटर रीडरों की हड़ताल के कारण नहीं ली जा रही रीडिंग















