हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Crime : मासूम...

    Crime : मासूम बच्चे को पिलाया तेजाब, मौत

    Crime

     माँ ने पड़ोसन पर लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

    सच कहूँ/सन्नी कथूरिया पानीपत। पानीपत विकास नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दूसरे के पड़ोस में ही रहने वाली दो लड़कियों के बीच झगड़ा हो गया। इसी रंजिश में एक लड़की की माँ ने दूसरी लड़की के चार साल के भाई को तेजाब पिला दिया। इससे मासूम बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित माता-पिता के आंसू थम नहीं रहे। जानकारी के अनुसार पानीपत के विकास नगर में कांता देवी रहती हैं।

    उसके पति पल्लेदारी का काम करते हैं। कांता देवी ने सिविल अस्पताल में रोते हुए बताया कि तीन दिन पहले उसकी बेटी और पड़ोस की लड़की में झगड़ा हो गया था। पड़ोसन ने उसकी बेटी को तमाचा भी जड़ दिया था। बच्चों के बीच तब ये झगड़ा खत्म हो गया था। तब उन्हें लगा कि सब ठीक हो गया है। लेकिन उन्हें क्या पता था कि पड़ोसन ने मन ही मन इतनी बड़ी रंजिश रखी हुई है। उसके बेटे को ही तेजाब देकर मार दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।