हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Acne Treatment: चेहरे पर मुंहासे का सबसे अच्छा इलाज | Ram Rahim Tips

    Acne-Treatment
    Acne Treatment: चेहरे पर मुंहासे का सबसे अच्छा इलाज | Ram Rahim Tips

    मुंहासे खत्म करने का रामबाण इलाज

    सरसा। अधिकतर लोगों का एक ही सवाल होता है कि कैसे (Acne Treatment) चेहरे पर मुंहासे का सबसे अच्छा इलाज क्या है, मुंहासे को कैसे खत्म कर सकते हैं, मुंहासों को तुरंत दूर कैसे किया जा सकता है। मैं अपने चेहरे से मुंहासे के धब्बे कैसे हटा सकता हूं? तो हम आपको ऐसी ही जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आपके अगर चेहर पर मुंहासे है तो एमएसजी द्वारा बताये गए देसी नूस्खे का इस्तेमाल करके चेहरे को साफ कर सकते हो।

    Acne-Treatment

    मुँहासा त्वचा संबंधी आम रोगों में सबसे ज्यादा परेशान करने Acne Treatment वाली बीमारी है क्योंकि इसका सीधा असर आपकी सुंदरता पर पड़ता है। वैसे तो 17-21 वर्ष की उम्र में मुँहासों का होना सामान्य है। क्योंकि इस उम्र में हार्मोन्स जैसे- एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन घटते और बढ़ते रहते हैं जिसकी वजह से चेहरे में तेल का स्राव ज्यादा होने लगता है और चेहरे पर मुँहासे होने लगते हैं। आज हम आपको पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताये गए एमएसजी टिप्स में मुंहासों का देसी इलाज को बता रहे हैं7

    कुदरती तरीकों से लाएं चेहरे पर निखार | Acne Treatment

    बाजार में मिलने वाले अधिकतर कॉस्मैटिक्स में खतरनाक उत्पाद होते हैं, जिनके नियमित इस्तेमाल से आपको त्वचा सम्बन्धी कई परेशानियां आ सकती हैं। पुरातन समय में महिलाएं अपना रूप निखारने के लिए कुदरती तरीकों पर अधिक निर्भर रहा करती थी। वे आइ-लाइनर, नेल-पालिश, लिपिस्टिक, मस्करे आदि किसी भी चीज का प्रयोग नहीं करती थी, फिर भी उनका रूप निखरा-निखरा नजर आता था। आज के दौर में हम उन सब चीजों को भूल गए हैं। इनका प्रभाव बहुत अधिक व लम्बे समय तक रहता है। सबसे सुखद पहलू यह है कि इन चीजों का कोई साइड-इफैक्ट या नुक्सान नहीं होता।

    Ghee Khane Ke Fayde: देसी घी खाने के बेमिसाल फायदे | Ram Rahim

    मुंहासों के लिए | Acne Treatment

    • चेहरे पर पिम्पल्स या मंहासे न हों, इसके लिए चेहरे को दिन में 3-4 बार साधारण पानी से धोएं, इससे अतिरिक्त तेल त्वचा से निकल जाता है व पिम्पल्स होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
    • नीम के पत्ते उबाल लें व उस पानी को ठंडा कर लें और इस पानी से चेहरे को धोएँ तो पिम्पल्स बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।
    • दिन में तीन बार एमएसजी एलोवेरा जैल लगाने से भी पिम्पल्स बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं, फिर टॉवल से चेहरा हल्के से सुखाने के बाद जैल की मोटी परत लगाएं, कुछ ही दिनों में फर्क आप खुद महसूस करेंगे।
    •  एमएसजी नीम-साबुन के लगातार प्रयोग से पिम्पल्स से बचा जा सकता है।

    चेहरे के दाग को जड़ से करें खत्म, पढ़े, पूज्य गुरु जी के ये वचन

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here