हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सार्वजनिक स्थ...

    सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 102 के खिलाफ कार्रवाई

    नोएडा। (सच कहूँ न्यूज) पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में थाना बीटा-2 पुलिस व थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 102 व्यक्तियों के विरूद्ध 290 आईपीसी के अंतर्गत देर रात्रि तक कार्यवाही की गयी।

    यह भी पढ़ें:– गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एजेंसियां सतर्क

    पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के नेतृत्व में थाना बीटा-2 पुलिस तथा नालेज पार्क पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें थाना बीटा-2 पुलिस व थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 102 व्यक्तियों के विरूद्ध 290 आईपीसी के अंतर्गत कार्यवाही की गयी।

    सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here