हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश अभिनेत्री शबा...

    अभिनेत्री शबाना आजमी की कार ट्रक से भिड़ी

    Actress Shabana Azmi's

    गंभीर रूप से घायल (Actress Shabana Azmi)

    मुंबई। बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। शबाना की कार की टक्कर ट्रक से हो गई। दुर्घटना में अभिनेत्री बुरी तरह घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्?तर भी सवार थे। हालांकि, उन्?हें कोई चोट नहीं आई है। शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई है।

    यह दुर्घटना उस समय हुई, जब शबाना आजमी और जावेद अख्तर पुणे से मुंबई जा रहे थे। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। एएनआई के मुताबिक, दुर्घटना में एक अन्य अज्ञात महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।