हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार दिल्ली मेरठ र...

    दिल्ली मेरठ रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए एडीबी देगा एक अरब डॉलर का ऋण

    ADB to give one billion loan for Delhi Meerut Rapid Transit System
    नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) दिल्ली मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के निर्माण के लिए एक अरब डॉलर का ऋण देगा। एडीबी ने आज यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि इस ऋण को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। इस परियोजना को यह ऋण चार चरणों में अगस्त 2020 से मई 2025 के बीच दिये जायेंगे। इस परियोजना की पूरी लागत 3.94 अरब डॉलर है जिसमें से भारत सरकार 1.89 अरब डॉलर की राशि देगी। इसके अतिरिक्त एडीबी के गरीबी उन्मूलन जापान फंड 30 लाख डॉलर का अनुदान देगा। यह राशि दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये होगी। 82 किलोमीटर का यह रैपिड ट्रांजिट नेटवर्क एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 के तहत तीन प्राथमिक रेल गलियारे में से एक है। इस परियोजना के तहत रेलवे ट्रेक, स्टेशन, रखरखाव और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जानी है। इसका निर्माण अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के आधार पर किया जायेगा और यह मल्टी मॉडल हब होगा जहां कई तरह के परिवहन के साधन एक साथ उपलब्ध होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।