हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश ADEETIE Yojan...

    ADEETIE Yojana 2025: MSME क्षेत्र को बड़ा लाभ देने के उद्देश्य से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने पानीपत में शुरू की ‘अदिति योजना’

    ADEETIE Yojana News
    ADEETIE Yojana 2025: MSME क्षेत्र को बड़ा लाभ देने के उद्देश्य से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने पानीपत में शुरू की 'अदिति योजना'

    ADEETIE Yojana launched in Panipat: पानीपत (सन्नी कथूरिया)। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Union Energy Minister Khattar) ने हरियाणा के ऐतिहासिक शहर पानीपत में ‘अदिति योजना’ (ADITI Scheme) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत देशभर में 9000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र को सशक्त बनाना है। पहले चरण में लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के उद्यमियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। ADEETIE Yojana News

    पानीपत की धरती से राष्ट्रहित की पहल | ADEETIE Yojana News

    Manohar Lal Khattar Scheme: दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पानीपत की भूमि ऐतिहासिक संघर्षों की साक्षी रही है। स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा देने वाली इस धरती पर ऊर्जा विकास के लिए यह पहल अत्यंत गौरव की बात है।” इस अवसर पर तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए उद्योगपतियों ने सहभागिता की।

    खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है, और अगले दो वर्षों में हम 5 ट्रिलियन डॉलर की ओर अग्रसर होंगे। वर्ष 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था को 17 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा, “इस आर्थिक प्रगति में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका सबसे अहम है, क्योंकि बिना ऊर्जा के कोई भी उद्योग आगे नहीं बढ़ सकता।”

    ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि 2014 में हरियाणा में 9000 मेगावाट बिजली की मांग थी, जो अब बढ़कर 16000 मेगावाट हो चुकी है। ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार यमुनानगर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, गोरखपुर न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट सहित सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

    उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण ऐसे दो महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर बीते दो दशकों से गंभीर विमर्श हो रहा है। उद्योगों को ऊर्जा की खपत में कमी लाने के लिए नई तकनीक अपनाने की सलाह दी गई है। पानीपत, करनाल, कैथल और अंबाला जैसे जिलों में उद्योगों की अधिकता को देखते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि अगर नई मशीनें और आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाए तो 30 से 40 प्रतिशत बिजली की बचत संभव है। ADEETIE Yojana News

    Hit and run case Punjab: विश्वविख्यात मैराथन धावक फौजा सिंह हिट एंड रन मामले में आई बड़ी अपडेट!