हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 10वीं में आदि...

    10वीं में आदित्य भारद्वाज व 12वीं में यशी चौहान ने मारी बाजी

    Kairana News
    Kairana News: 10वीं में आदित्य भारद्वाज व 12वीं में यशी चौहान ने मारी बाजी

    सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा में शत-प्रतिशत रहा हाईस्कूल व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। CBSE Board Result 2024: सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र-2023-24 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा में अध्ययनरत 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। दसवीं कक्षा में आदित्य भारद्वाज ने 93.20 फीसदी व आंचल ने 91.60 प्रतिशत अंक हासिल करके अपनी योग्यता को साबित किया। Kairana News

    वहीं, 12वीं कक्षा में यशी चौहान ने 92.60, अनुषा ने 87 तथा स्वीटी चौहान ने 85.80 फीसदी अंकों के साथ में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक सुखपाल सिंह चौहान व प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने अपनी-अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं ज्ञापित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के दूसरे छात्र-छात्राओं को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– तंवर के समर्थन में कांडा बंधुओं ने की जनसभा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here