हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुल में दरार ...

    पुल में दरार की सूचना पर पहुंचा प्रशासन

    Bulandshahr News
    भारी वाहनों को किया प्रतिबंधित

    भारी वाहनों को किया प्रतिबंधित

    बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। तहसील स्याना स्थित भगवानपुर पुल के पास अमरोहा से आने वाली सड़क में दरार की सूचना प्राप्त होने पर विवेक कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। अमरोहा की सड़क जहां भगवानपुर पुल से जुड़ रही है वहां नीचे की मिट्टी बैठ जाने के कारण सड़क में गड्ढा हो गया जिसे अमरोहा पीडब्ल्यूडी विभाग ने गिट्टी बालू डालकर भर दिया है। Bulandshahr News

    पुल के नीचे पत्थर और बालू की बोरियां लगा रहे है। हल्के 2 और 4 पहिया वाहन का आवागमन जारी है भारी वाहन को अमरोहा की तरफ से बैरियर लगाकर रोक दिया गया है बुलंदशहर की तरफ से भी भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। नरसेना थाने को भगवानपुर पुलिस चौकी पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया। बुलंदशहर साइड की सड़क तथा बुलंदशहर और अमरोहा को जोड़ने वाला पुल पूरी तरह सुरक्षित है। अभी कोई खतरे की बात नहीं। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– बाढ़, अब दिल्ली से भी संपर्क टूटा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here