सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मानवता और सेवा भावना का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सच्चे नम्र सेवादार एडवोकेट अरविंद सिंह इन्सां ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पवित्र संकल्प है। एडवोकेट अरविंद सिंह इन्सां ने यह सिद्ध किया कि सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ भाव से की जाए। उनका यह कदम न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक संदेश है कि हम सबको समय-समय पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों में भाग लेना चाहिए। Blood Donation
अक्सर देखा जाता है कि अस्पतालों में दुर्घटना, आॅपरेशन या गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्तदाता ही किसी परिवार के लिए आशा की किरण बनता है। अरविंद सिंह इन्सां का यह योगदान कई अनजान जिंदगियों को नई उम्मीद दे सकता है। उनकी विनम्रता और सेवा भावना यह दशार्ती है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बड़े पद या प्रसिद्धि नहीं, बल्कि बड़ा दिल होना आवश्यक है।
आइए, हम सब भी संकल्प लें —















