उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापित किये जाने की मांग के समर्थन में केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा किया गया है बुधवार को पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में संपूर्ण बंदी का आह्वान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनपद बार एसोसिएशन कैराना के पदाधिकारियों ने नगर के व्यापारी नेताओं के साथ में बैठक करके बुधवार को पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में होने वाले संपूर्ण बंद में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है। केंद्रीय संघर्ष समिति की ओर से पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित किये जाने की मांग के समर्थन में बुधवार को वेस्ट यूपी में संपूर्ण बंदी का आह्वान किया गया है। Kairana News
मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर में स्थित बार भवन में पश्चिमी उत्तर-प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं जनपद बार एसोसिएशन कैराना के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आहूत की गई, जिसमें बुधवार को पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में प्रस्तावित संपूर्ण बंदी पर गहनता से विचार-विमर्श हुआ। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारी नेताओं से अपने संस्थान बंद रखकर संपूर्ण बंदी का समर्थन करने का आह्वान किया। वहीं, व्यापारी नेताओं ने भी पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापित किये जाने की मांग को लेकर होने वाले बंद में अपना पूर्ण समर्थन दिए जाने का आश्वासन दिया है। Kairana News
इस दौरान बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ, महासचिव राजकुमार चौहान, कोषाध्यक्ष रिजवान अली एडवोकेट, शगुन मित्तल एडवोकेट, शक्ति सिंघल एडवोकेट तथा पश्चिमी उत्तर-प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कैराना के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, महामंत्री संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय राजवंशी, फैजान अहमद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– Cyber Fraud: साइबर ठगों ने बेटे को मर्डर केस में फंसाने का डर दिखाकर जाखल निवासी से 1.40 लाख रुपए ठगे















