हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लखनऊ नहीं, बे...

    लखनऊ नहीं, बेंगलुरू में ही होगा एयरो इंडिया शो

    Aero India Show

    नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा मंत्रालय ने प्रतिष्ठित ‘एयरो इंडिया’ शो Aero India Show के आयोजन स्थल को बदले जाने को लेकर चल रही अटकलों पर शनिवार को यह कहते हुए विराम लगा दिया कि यह शो हर बार की तरह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में ही होगा।

    रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि एयरो इंडिया 2019 अगले साल फरवरी में 20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरू में होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने से इस तरह की अटकलें जोर पकड़ रही थी कि अगला एयरो इंडिया शो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा।

    राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में रक्षा औद्योगिक गलियारे के उद्घाटन के मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से एयरो इंडिया लखनऊ में आयोजित करने का अनुरोध कर इन खबरों को हवा दे दी थी।

    उस समय रक्षा मंत्री के इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं करने से भी इन खबरों को बल मिला था। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश इस आयोजन के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने में पूरा जोर लगायेगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।