हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home कारोबार दिल्ली के बाद...

    दिल्ली के बाद मुंबई में भी डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर

    Petrol and Diesel

    नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी डीजल की कीमत ऐतिहासिक ऊँचाई पर पहुँच गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, मुंबई में शुक्रवार को डीजल 16 पैसे महँगा होकर 79.56 रुपये प्रति लीटर बिका जो अब तक का उच्चतम भाव है। दिल्ली में जून से ही डीजल की महँगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। यहाँ डीजल की कीमत आज 17 पैसे बढ़कर 81.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल की कीमत ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब पहुँच गई है।

    Petrol Diesel

    कोलकाता में डीजल 16 पैसे बढ़कर 76.49 रुपये और चेन्नई में 15 पैसे महँगा होकर 78.37 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-

        महानगर          पेट्रोल            डीजल

    • दिल्ली         80.43(स्थिर) 81.35(+17 पैसे)
    • कोलकाता     82.10(स्थिर) 76.49(+16 पैसे)
    • मुंबई           87.19(स्थिर) 79.56(+16 पैसे)
    • चेन्नई         83.63(स्थिर) 78.37(+15 पैसे)

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।